भोजपुरी (bhojpuri) सुपरस्टार खेसारी लाल और आम्रपाली दुबे इन दिनों अपनी मूवी ,आशिकी ,(aashiqui)को लेकर बड़े उत्साहित हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि हमारे ऊपर अपना इसी तरह प्यार बनाए रखें और हमारी मूवी आशिकी जरूर देखें।
यह एक एक्शन ,रोमांटिक, पारिवारिक मूवी है। इस फिल्म को बाबा मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले तैयार किया गया है। फिल्म के निर्माता। फिल्म के निर्माता शोमैन प्रदीप के. शर्मा है। इसका निर्देशन अनीता शर्मा और पदम श्री पराग पाटिल हैं। इस फिल्म को स्वयं सुपरस्टार खेसारी लाल ने लिखा है एवं लेखन काय राकेश त्रिपाठी ने किया है। इस मूवी में बड़े ही सुनहरे रोमांटिक गाने है जिसको श्याम देहाती और विजय चौहान ने गाया है |और संगीत दिया है ओम झा, आर्य शर्मा ने फिल्म के पी आर ओ रंजन सिन्हा व रामचंद्र यादव एवं एक्शन दिया है। हीरा यादव ने और कोरियोग्राफर किया है कानू मुखर्जी ने।
![]() |
Image source-google|image by- bollywoodspotlight |
आशिकी मूवी 4 मार्च 2022 को पटना के सिनेमाघर के साथ-साथ वीणा सिनेमाघर के अलावा मुंबई, दिल्ली लखनऊ आदि राज्यों में एक साथ रिलीज हुई। इस मूवी का लोगों को काफी समय से बेसब्री से इंतजार था। पटना के बिना वीणा थिएटर के बाहर लोगों ने मूवी के पोस्टर का दूध अभिषेक एवं पुष्प चढ़ाकर इस मूवी को देखा। एक लंबे समय के बाद लोगों का अपने स्टार के लिए प्यार देखने को मिला। पहले दिन के सारे शो हाउसफुल रहे, लगता है यह मूवी एक अच्छा बजट कमाएगी
भोजपुरी मूवी आशिकी का ट्रेलर -
मूवी का ट्रेलर काफी समय पहले आ चुका था। यह एक रोमांटिक पारिवारिक मूवी है जिसमें खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री स्टोरी काफी प्यार भरी होने वाली है !खेसारी लाल लंबे बालों के साथ नजर आए और यूट्यूब स्टार आम्रपाली हल्के हरे रंग की साड़ी में नजर आई।
ट्रेलर देखने के लिए वीडियो पर क्लिक करें।
आशिकी मूवी की कहानी-
यह फिल्म आशिकी समाज में मौजूद जाति प्रथा के भेदभाव की बेड़ियों को तोड़ते हुए नज़र आई। फिल्म की कहानी एक ऊंची जात बाले लड़के की है। जहां उसे एक छोटी जात वाली लड़की (आम्रपाली )से पहली नजर में प्यार हो जाता है। दोनों दुनिया की परवाह किए बगैर अपने सपने सजने लगते हैं, लेकिन दोनों के बीच जाति की दीवारखड़ी हो जाती है! जिसके कारण खेसारी लाल के परिवार वाले छोटी जात की लड़की आम्रपाली से अपना रिश्ता स्वीकार नहीं करते जिसके कारण खेसारी लाल अपने प्यार की खातिर परिवार को छोड़ देते हैं ;मूवी में कुछ एक्शन सीन भी देखने को मिलेंगे। दोनों की लव स्टोरी को जनता द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म को आप अपनी गर्लफ्रेंड दोस्त परिवार के साथ देखने का लुफ्त उठा सकते हैं।
0 Comments